मेंअरबी भाषा से संबंिधत100 प्र􀄳

كتب
مجمع الملك سلمان العالمي للغة العربية

About this material

كتاب بعنوان

मेंअरबी भाषा से संबंिधत100 प्र􀄳

تأليف

مجمع الملك سلمان العالمي للغة العربية

अरबी भाषा से संबंधित 100 प्रश्न पुस्तक का हिंदी संस्करण, जिसे हिंदी भाषियों के लिए अरबी भाषा शिक्षण एवं संस्कृति को उजागर करने के उद्देश्य से तैयार किया गया है, पुस्तकालय के संग्रह में एक महत्वपूर्ण और नवीन समावेश है। मुख्य रूप से यह पुस्तक अरबी भाषा एवं संस्कृति के बारे में सबसे सामान्य और अधिक पूछे जाने वाले प्रश्नों पर केंद्रित है। अकादमी ने इस बात का ध्यान रखा है कि इन प्रश्नों के उत्तर स्पष्ट, सरल और सहज शैली में प्रस्तुत किए जाएँ। साथ ही, उत्तरों को संक्षेप में पेश किया गया है और संदर्भों का उल्लेख न्यूनतम रखा गया है। पुस्तक के अंत में केवल स्रोतों और संदर्भ ग्रंथों की सूची दी गई है।

लेखकों की टीम ने इन प्रश्नों के चयन में कड़ी मेहनत की है। इसके लिए उन्होंने कई चर्चा-सत्र आयोजित किए, प्रश्नावली बाँटी, विशेषज्ञों से परामर्श किया, ग़ैर-अरब शिक्षार्थियों के साथ निरंतर बैठकें की और इन प्रश्नों को विभिन्न समितियों और प्रमुख प्रोफेसरों के सामने प्रस्तुत किया। इन तमाम प्रयासों के परिणामस्वरूप, इन प्रश्नों को अंतिम रूप में प्रस्तुत किया गया है। ये सबसे सामान्य और अधिक पूछे जाने वाले प्रश्न हैं, जिनके उत्तर ज्ञान की इच्छा रखने वालों के लिए अत्यंत आवश्यक हैं। इन्हें प्रश्नों की प्रारंभिक कड़ी और प्रथम स्तर के रूप में देखा जा सकता है और भविष्य में -इंशा अल्लाह- अन्य पुस्तकें भी सामने आएँगी, जो इस विचार को और भी गहरा एवं विकसित करेंगी तथा पाठकों को अरबी भाषा सीखने या उसमें और अधिक गहराई से अध्ययन करने के लिए प्रेरित करेंगी।

 

Content

Material preview

1 attachment

Content




0 people liked this


Last updated: 2026-09-19

What do you think of this content?

Your feedback helps us improve Dawah content and goes directly to the moderator.